लालकुआं : सेंचुरी पेपर मिल गेट के सामने महिला ठेला व्यवसायी ने युवक का सर फोड़ किया घायल

खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां वार्ड नंबर पांच सुभाष नगर में निवास करने वाले युवक का सेंचुरी पेपर मिल गेट के ठीक सामने ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाली एक महिला एवं उसके पुत्र से विवाद हो गया, परिणाम स्वरूप उक्त युवक के सिर में गहरी चोट मार दी गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, पीड़ित युवक ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देने के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में अपना उपचार शुरू करा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  'उत्तराखंड कुमाऊँ उत्थान यात्रा' को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन; भुवन पहाड़ी ने लालकुआं में जारी किया उक्रांद का 10 सूत्रीय नीति-संकल्प पत्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां सुभाष नगर वार्ड नंबर 5 में रहने वाले सलमान अंसारी ने स्थानीय कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह सेंचुरी मिल में अपनी ड्यूटी पता करने गया था, इसी दौरान पेपर मिल के सामने ठेला लगाने वाली एक महिला एवं उसका पुत्र उसे बेवजह उलझ गए, उन्होंने उसके सिर में धारदार हथियार से प्रहार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में अपना उपचार कराया, साथ ही कोतवाली में तहरीर देते हुए महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, उधर आरोपी महिला द्वारा भी युवक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है, इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पूर्वी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई: शांतिपुरी में अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक वाहन छोड़कर फरार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में 100 किलो सोना गड़ा होने का झांसा देकर थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन हड़पने का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्तार