200 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से एलआईयू स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर की मौत, हादसे के बाद पुलिस प्रशासन में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,धनोल्टी: उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आया है. यहां ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे NH-94 पर नरेन्द्र नगर थाना क्षेत्रांतर्गत बगरधार के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां चम्बा से ऋषिकेश की तरफ जा रही एक कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना नरेन्द्र पुलिस ,फायर, व आपदा-प्रबंधन की टीम ने शव को बहार निकाला गया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार; शत-प्रतिशत जेवर बरामद, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 7 मुकदमे

आगराखाल चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया अपराह्न 12.45 बजे के लगभग बगरधार में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली. सूचना पर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल और पुलिस, आपदा प्रबंधन व फायर की टीम मौके पर पहुंची. कार सड़क से लगभग 150 से लेकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास पिकअप और कार में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत; 8 लोग घायल, 4 जोशीमठ रेफर

इस कार दुर्घटना में टिहरी अंजनीसैंण निवासी अरविंद डंगवाल (45) पुत्र द्वारिका प्रसाद डंगवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी. दुर्घटना के वक्त वह कार में अकेले ही सवार थे.आगराखाल चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया अरविंद डंगवाल अपने गांव अंजनीसैंण से देहरादून जा रहे थे. साथ ही उन्होंने बताया अरविंद डंगवाल एलआईयू स्पेशल ब्रांच देहरादून में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे.

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास पिकअप और कार में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत; 8 लोग घायल, 4 जोशीमठ रेफर