लालकुआं: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव की सरगर्मियां हर बीतते दिन के साथ नए समीकरण बना रही हैं। इसी क्रम में नगर के ऊर्जावान और कर्मठ व्यवसायी महेश भट्ट ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए चुनावी मैदान को पूरी तरह गर्मा दिया है। अपने सघन जनसंपर्क और धुआंधार चुनाव प्रचार के दौरान महेश भट्ट को स्थानीय दुकानदारों, फड़ कारोबारियों और बड़े प्रतिष्ठानों के स्वामियों का भरपूर स्नेह और ‘बड़ा प्यार’ मिल रहा है, जिससे प्रतिद्वंद्वी खेमों में खलबली मची हुई है।
संकट में साथ खड़े रहने वाले नेता के रूप में बनी पहचान
चुनाव प्रचार के दौरान व्यापारियों के बीच महेश भट्ट की छवि एक ऐसे सरल और संवेदनशील नेता के रूप में उभरकर सामने आई है, जो किसी भी छोटे-बड़े व्यापारी पर संकट आने पर हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहता है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने उनके विजन की सराहना करते हुए कहा कि महेश भट्ट जैसा कर्मठ और जुझारू प्रत्याशी ही संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। व्यापारियों से मिल रहे इसी अटूट भरोसे के दम पर उनका पलड़ा बेहद भारी नजर आ रहा है।
व्यापारियों के मान-सम्मान और हक के लिए जारी कीं 6 मुख्य प्राथमिकताएं
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश भट्ट ने लालकुआं बाजार के चहुंमुखी विकास और व्यापारियों की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपना विजन साझा किया है। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित घोषणाएं की हैं:
-
प्रशासनिक व मानसिक उत्पीड़न से मुक्ति: बाजारों में किसी भी स्तर पर व्यापारियों का प्रशासनिक, विभागीय या बाहरी तत्वों द्वारा मानसिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर कदम पर व्यापार मंडल व्यापारियों की ढाल बनकर खड़ा रहेगा।
-
बाजार में बुनियादी सुविधाएं: लालकुआं मुख्य बाजार क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्याओं जैसे- व्यवस्थित पार्किंग, नियमित साफ-सफाई और आधुनिक सार्वजनिक शौचालयों (सुलभ शौचालय) की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा।
-
अतिक्रमण का सम्मानजनक समाधान व सुरक्षा: बाजारों में आए दिन होने वाले अतिक्रमण विवाद का सभी व्यापारियों के साथ मिलकर एक सम्मानजनक व व्यावहारिक समाधान निकाला जाएगा। इसके साथ ही दुकानों की सुरक्षा के लिए पूरे बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
-
व्यापारिक एकजुटता और मान-सम्मान: संगठन से गुटबाजी को खत्म कर छोटे, मध्यम और बड़े सभी व्यापारियों को एक मंच पर लाया जाएगा और हर दुकानदार के मान-सम्मान की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
-
विभागीय समस्याओं का त्वरित निस्तारण: जीएसटी (GST), स्थानीय निकायों के कर (Tax) या किसी भी सरकारी विभाग से जुड़ी जटिल कागजी व व्यावहारिक समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए व्यापार मंडल हमेशा तत्पर रहेगा।
-
युवा उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन: व्यापार जगत में कदम रख रहे नए और युवा उद्यमियों को व्यापार मंडल के माध्यम से हरसंभव कानूनी, तकनीकी व व्यावहारिक मार्गदर्शन और मदद दी जाएगी।
महेश भट्ट ने लालकुआं के समस्त सम्मानित व्यापारी मतदाताओं से भावुक अपील करते हुए कहा है कि वे संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और पारदर्शी बनाने के लिए उनके पक्ष में मतदान कर उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
