देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट की बैठक लेकर कई अहम निर्णय पर मुहर लगाई। वन निगम स्केलर के पद पर भर्ती के मामले पर वन मंत्री के अध्यक्षता में उप समिति का गठन किया गया है।
कैबिनेट के फैसले।
1- वन निगम स्केलर के पद पर भर्ती के मामले पर वन मंत्री के अध्यक्षता में उप समिति का गठन।
2- खाद्य विभाग में राष्ट्रीय खाद्य नीति में दिव्यांगों को, जिनकी 4000 तक की आय होगी, अंत्योदय योजना में होंगे शामिल।
3- कोविड-19 के कारण जो परीक्षाएं नहीं हो पा रही थी और परीक्षाएं स्थगित हो गई थी, ऐसे में छात्रों को आयु सीमा पार करने के मद्देनजर एक वर्ष की छूट।
4- परिवहन विभाग को कर्मचारियों की तनख्वाह देने का मामला कोर्ट में है। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया कि पूरे आंकड़ों के साथ अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद निर्णय लेंगे।
5- श्रीनगर मेडिकल कालेज के लिए 122 देहरादून के लिए 250 हल्द्वानी के लिए 129 नए पदों के सृजन को कैबिनेट की हरी झंडी।
6- लखवाड़ व्यासी परियोजना के लिए रेशम विभाग की जमीन को कैबिनेट ने वापस लेने का फैसला लिया।
7- देहरादून महायोजना 2025 में सरकारी भवनों को भवन में छूट का प्रावधान था, उसमें सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को भी कार्यालय भवन बनाने में छूट मिलेगी।
8- बागेश्वर बार एसोसिएशन को न्याय विभाग की जमीन देने का अनुमोदन किया गया।
9- वन विभाग में कैम्पा योजना की वार्षिक रिपोर्ट कैबिनेट के समुख रखी गई। कैबिनेट ने वार्षिक रिपोर्ट को दी मंजूरी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें