MG ला रही है बेहतर ड्राइविंग रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत होगी बस इतनी

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का मार्केट तेज़ी से बढ़ रहा है। देश में पेट्रोल-डीज़ल की ऊंची कीमतों की वजह से पिछले एक साल में इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। इसके साथ ही सरकार के सपोर्ट और इलेक्ट्रिक वाहनों पर अच्छी सब्सिडी से भी देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का मार्केट मज़बूत हुआ है। ऐसे में देश-विदेश की कई कंपनियां अपने-अपने इलेक्ट्रिक वाहन भारत में पेश कर रही हैं। इसी लिस्ट में इंग्लैंड की ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी मोटर (MG Motor) भी जल्द ही नया नाम जोड़ने की तैयारी में है।

अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार को देश में लॉन्च करने की तैयारी

MG Motor ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को देखते हुए और इसे बेहतर बनाने के लिए कंपनी 10-15 लाख रुपये तक की रेंज में एक नई इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च करेगी। यह कार पूरी तरह से भारतीय बाजार के लिए अनुकूलित होगी।

सरकार की तरफ से मिला प्रोत्साहन

MG Motor India के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा ने जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी जल्द ही एक नई इलेक्ट्रिक कार भारत में लाने की सोह रही है। राजीव ने यह भी बताया कि भारतीय सरकार की ओर से पूरी क्लैरिटी (पूर्णस्पष्टता) मिलने से कंपनी को भी प्रोत्साहन मिला है।

कब तक हो सकती है लॉन्च?

कंपनी की नई इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग के बारे में भी राजीव ने बात की। उन्होंने बताया कि कंपनी की योजना अगले वित्तीय वर्ष के अंत तक यानि की 2023 के मार्च या अप्रैल में भारतीय मार्केट में नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की है।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad