मां ने 2 महीने के जुड़वा मासूमों को टंकी में डुबा कर मार डाला! शादी के 10 साल बाद हुए थे बच्चे

खबर शेयर करें -

महाराष्ट्र के पुणे में एक ऐसी वारदात का खुलासा हुआ है, जिसे जानकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. पुणे के लोनी कालभोर में एक मां ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है.

शादी के 10 साल बाद टेस्ट ट्यूब (VIF) के जरिए घर पर जन्मे जुड़वा बच्चों को महिला ने डुबा कर मार डाला. मासूम केवल दो महीने के थे.

पुलिस को जांच में पता लगा कि छत पर लगी पानी की टंकी में महिला ने दोनों मासूमों को डुबोकर उनकी हत्या कर दी. महिला ने अपने ही बच्चों को इसलिए मार दिया क्योंकि बच्चा बढ़ नहीं रहा था और इलाज का खर्च बढ़ता जा रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  विश्वासघात और प्रतिशोध; 7 बच्चों के पिता ने पत्नी और दोस्त को घर बुलाकर मारी गोली, 'डबल मर्डर' से इलाके में दहशत

बच्चे की हत्या के बाद आरोपी महिला प्रतिभा मोहिते ने सुसाइड की कोशिश भी की. लोनी कालभोर पुलिस फिलहाल मां को गिरफ्तार कर लिया है. महिला के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पैसे की कमी के चलते घर में बढ़ा तनाव
मामला दीनानाथ अस्पताल का है, जहां पैसे की कमी के कारण समय पर इलाज नहीं हो पा रहा था. जो बच्चे पैदा हुए उनका विकास ठीक से नहीं हो रहा था, इसलिए उनके इलाज पर काफी खर्च हो रहा था. इस खर्च को वहन करने में असमर्थ होने के कारण घर में तनाव बढ़ गया और इसी तनाव के कारण मां ने बच्चों को खत्म करने का कदम उठा लिया.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ अधिवक्ता सिंधु आकाश की दमदार पैरवी, 10 साल पुराने केस में दिलाई राहत

पड़ोसी ने छत पर देखी पूरी घटना
मंगलवार (8 अप्रैल) की सुबह मां दोनों बच्चों को लेकर घर की छत पर गई. फिर छत पर बने पानी के टैंक में दोनों बच्चों को डुबो दिया और फिर खुद भी उसी पानी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. सामने वाली बिल्डिंग में रहने वाले एक निवासी ने पूरी घटना देखी और महिला के भाई को इसकी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें 👉  दो सिर और चार पैर वाले 'अद्भुत' बच्चे का जन्म; प्रसव के दौरान मां ने तोड़ा दम, एक ही दिल पर टिकी है दो जिंदगियां

जब तक सभी लोग पहुंचे, दोनों बच्चे मर चुके थे. इसके बाद भाई ने सीधे पुलिस को मामले की सूचना दी. महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad