मां की बीमारी बता डॉक्टर को घर बुलाया, हुई न्यूड फिर शुरू हुआ हनी ट्रैप का खेल

खबर शेयर करें -

बरेली जिले में एक के बाद एक हनीट्रैप के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं. ऐसे ही इस मामले में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर हनीट्रैप में फंस गए थे. पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी युवती 22 साल की हिमानी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. वहीं इस मामले में फंसे डॉक्टर की सदमे में मौत हो गई थी.

दरअसल, पूरा मामला बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र का है. यहां की कॉलोनी में एक डॉक्टर अपना क्लिनिक चलाता था.

मां के इलाज के नाम पर डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाया

हिमानी ने डॉक्टर को कॉल किया और कहा कि मेरी मम्मी की तबीयत बिगड़ गई है. मुझे हेल्प चाहिए, आप जल्दी से मेरे घर आ जाइए. मैं बहुत परेशान हूं. फोन पर बात करने के दौरान हिमानी ने अपना नाम प्रिया बताया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: केमू बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कंडक्टर का शव; मुंह से निकल रहा था खून, जांच में जुटी पुलिस

डॉक्टर ने हिमानी से मां को क्लिनिक पर लाने की बात कही. मगर, अपनी मां की जिंदगी बचाने की गुहार लगाते हुए कॉल पर हिमानी रोने लगी. डॉक्टर ने अपना फर्ज निभाते हुए आने के लिए हां बोल दिया और बताई जगह पर पहुंचा गया.

डॉक्टर बरेली के हार्टमैन पुल पर पहुंचा. वहां हिमानी मिली और उसे अपने साथ घर ले जाने का बोलकर कर्मचारी नगर में ले गई. यहां एक घर में लेकर कहा कि अंदर कमरे में मां पलंग पर लेटी हुई हैं. उन्हें तेज दर्द हो रहा है.

खुद हुई न्यूड, डॉक्टर के बनाए वीडियो, खीचें न्यूड फोटो

कमरे में पहुंचने ही हिमानी ने डॉक्टर के सात अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया और अपने कपड़े उतार दिए. इतने में हिमानी की साथी एक महिला और दो पुरुष भी कमरे में आए गए. डॉक्टर के कपड़े उतारे गए. कमरे में आपत्तिजनक सामान डाला गया. और फिर डॉक्टर के साथ जबरन अश्लील फोटो, वीडियो बनाए गए.

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले से पहले वन विभाग का बड़ा एक्शन, द्रोणासागर के पास दहशत फैलाने वाला छठा तेंदुआ पिंजरे में कैद

शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, डॉक्टर की सदमे में मौत

डॉक्टर को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी, जिससे घबराकर डॉक्टर के एटीएम से पासवर्ड पूछकर इसी युवती ने तीन बार में 50 हजार रुपये निकाले. एक लाख रुपये बाद में मांग की. युवती ने वीडियो क्लिपिंग दिखाकर डॉक्टर को ब्लैकमेल करने लगी.

अलग-अलग नंबरों से कॉल

डॉक्टर ने इस मामले में एसएसपी बरेली से शिकायत की थी, जिसके बाद बरेली के सुभाषनगर थाने में प्रिया गंगवार के खिलाफ 420,342,384,504, 506,120 बी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. इसमें एक अन्य महिला ओर दो युवक भी शामिल थे.

युवती लगातार अलग-अलग नंबरों से डॉक्टर को वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रही थी और रुपए की मांग कर रही थी. इसके चलते डॉक्टर की सदमे में मौत हो गई, लेकिन परिवार ने बिना पुलिस की कार्रवाई कराए अंतिम संस्कार कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; जंगल और नदी किनारे से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 251 पाउच बरामद

हिमानी ने कबूल किया अपना जुर्म

पुलिस ने प्रिया गंगवार को गिरफ्तार किया. तब सामने आया कि यह उसका असली नाम नहीं है, उसकी असली नाम हिमानी है और वह बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है. हिमानी ने पूछताछ में बताया कि मैं अपनी महिला मित्र और दो युवकों के साथ ऐसे ही ब्लैकमेल कर कई लोगों को पहले भी फंसा चुकी हूं.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad