नैनीताल : बाप ने 10 साल की बेटी से किया रेप, पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया केस

खबर शेयर करें -

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में रिश्ते को कलंकित करने की घटना सामने आई है. यहां पिता पर अपनी ही बेटी के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है. इसकी शिकायत पीड़िता की मां ने की पुलिस से की है. पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

नैनीताल पुलिस के मुताबिक, नैनीताल में एक महिला ने अपने पति पर दस वर्षीय बेटी के साथ दुराचार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है. महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी बेटी ने कुछ दिन पहले अपने पिता की ओर से किए गए अनुचित व्यवहार और मारपीट की जानकारी दी. मां ने पहले तो बेटी की बात पर विश्वास नहीं किया. लेकिन कुछ दिन बाद जब बच्ची ने दोबारा शिकायत की और बताया कि जब वह (मां) काम पर बाहर जाती है तब पिता उसके साथ अशोभनीय हरकतें करता है. जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: NH-309 पर अनियंत्रित कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; 50 वर्षीय महिला की मौत, एक का पैर कटा, 12 सवारियां थीं मौजूद

महिला के अनुसार, यह सब काफी समय से चल रहा था. आरोपी पिता ने बच्ची को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा.

यह भी पढ़ें 👉  होटल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की छापेमारी; देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत 3 गिरफ्तार, 2 पीड़िताएं मुक्त

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 67(2), 115(2), 351(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी पिता फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है. वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के बाद पॉक्सो कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टांडा जंगल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, VDO समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत; दो गंभीर