अवैध नशे के फलते फूलते कारोबार को रोकने के लिए सुमित हृदयेश के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में मशाल जुलूस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नशा नही सुरक्षा दो मुहिम के तहत सुमित हृदयेश के नेतृत्व में आज सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को जगाने का कार्य किया। महिला डिग्री कॉलेज, नवाबी रोड से मशाल जुलूस शुरू हुआ और जीजीआईसी जेल रोड चौराहे तक चला।मशाल जुलूस के उपरांत 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत भगीरथ सुयाल जी को श्रद्धांजलि प्रेषित कर मशाल जुलूस का समापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सगे भाई पर नाबालिग बहन से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज; आरोपी गिरफ्तार

सुमित हृदयेश ने कहा कि राज्य सरकार *CPU* की तर्ज पर *एंटी ड्रग टास्क फोर्स* बनाकर स्मैक सहित सभी अवैध नशे के फलते फूलते कारोबार को रोक खोखले होते भविष्य को बचाने का कार्य करें जिसमें वे और स्थानीय लोग हरसंभव पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे।जुलूस में मौजूद सभी लोगो ने पुलिस प्रशासन से नशे के कारण बढ़ते अपराध को रोकने सहित दिवंगत भगीरथ सुयाल जी के हत्यारों को कोठार से कठोर सजा देकर नशे को फैलाने वालों में डर पैदा करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर का ‘चर्चित आरओबी’ बना अब स्थायी मरीज, हर बार मरम्मत का इंजेक्शन फिर भी बीमारी बरकरार! एक बार फिर 5 दिनों के लिए गंभीर अवस्था में ICU में भर्ती


मशाल जुलूस में मुख्य रूप से मंजू तिवारी, नीमा भट्ट, राहुल छिमवाल, मयंक भट्ट, भगवती बिष्ट, मदन मोहन जोशी, गुरप्रीत प्रिंस, गोविंद बगड़वाल, राजेन्द्र जीना, मुकुल बलुटिया, हरीश जोशी, अज्जू साह, हेमन्त जोशी, गिरीश नैनवाल, संजय बिष्ट, लाल सिंह पवार, हर्षित जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, संजय रावत, रविंद रावत, पूरन जोशी, महेंद्र कुमार, खीम सिंह चौहान, कमल जोशी, दीपा देवी, बबिता उप्रेती, रवि जोशी, रोहित सांगुड्डी ,अजय रावत, नेत्र बल्लभ जोशी, प्रशांत सनवाल, प्रमोद कोटलिया, गजेंद्र गौनिया, आशीष कुड्डाई, अबु तस्लीम, मो. गुफरान, शुभम जोशी सहित सैकड़ो स्थानीय लोगो ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम से लौट रही श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी: 1 की मौत, 3 गंभीर घायल; वीकेंड की भीड़ के बीच हादसा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad