पत्नी को घूरता था पड़ोसी, परिवार समेत जिंदा जलाने को घर में पेट्रोल छिड़क लगा दी आग

खबर शेयर करें -

दिल्ली अशोक विहार इलाके में एक युवक ने पड़ोसी के परिवार को जिंदा जलाने के लिए पेट्रोल छिड़ककर उसके घर में आग लगा दी। इस हादसे में किशोरी समेत तीन महिलाएं झुलस गईं। पुलिस ने आग लगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि पड़ोसी उसकी पत्नी को घूरता रहता था, इसलिए उसने बदला लेने के लिए उसने जलाने की कोशिश की थी।

जानकारी अनुसार, पीड़ित आकाश ने बताया कि वह वजीरपुर के जेजे इंडस्ट्रियल एरिया में बनी झुग्गी की छत पर सो रहा था। वहीं, नीचे मां सीता देवी, बुआ अनिता और उसकी 12 साल की बेटी नंदिनी सो रही थी। शनिवार सुबह पड़ोसी अमन ने पेट्रोल से भरी बोतल दरवाजे के नीचे खोलकर आग लगा दी।

आग लगने से घर में सो रहीं दोनों महिलाएं और बच्ची झुलस गई। चीख सुनकर आकाश और पड़ोसी जाग गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदला लेने के लिए फायरिंग करने वाले धरे

वहीं, दिल्ली केलाजपत नगर इलाके में शनिवार शाम हुई फायरिंग मामले में तीन पुलिस ने नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि हमले का बदला लेने के लिए आरोपियों ने युवक के पैर पर गोली मारी थी। आरोपियों ने लाठी से हमला करने के बाद गोली मारकर अभिषेक सागर उर्फ कटिया को घायल कर दिया था। दरअसल, मुख्य आरोपी अभिषेक तनेजा पर अभिषेक सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad