नीति आयोग ने सराहा विकास का मॉडल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विशाल अरोड़ा हुए पुरस्कृत

खबर शेयर करें -

आकांक्षी विकासखंड स्याल्दे में उत्कृष्ट कार्य का मिला सम्मान

राजू अनेजा,काशीपुर।आकांक्षी विकासखंड स्याल्दे में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विशाल अरोड़ा निवासी काशीपुर  को सम्मानित किया गया है। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

उत्तराखंड राज्य योजना आयोग के सचिव श्रीधर बाबू अदाडंकी ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विशाल अरोड़ा को प्रशस्ति पत्र/पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्याल्दे विकासखंड में जमीनी स्तर पर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर जनहित में उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं, जो अन्य विकासखंडों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों पर वर्षा-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट

ग्रामीण विकास को मिली नई दिशा

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विशाल अरोड़ा ने स्याल्दे विकासखंड में स्वच्छता, पेयजल, पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और डिजिटल सेवाओं से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, ग्राम स्तर पर जनसहभागिता और विभागीय समन्वय के चलते विकास कार्यों में गति आई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या, जवाहर नगर में मचा कोहराम

नीति आयोग की कसौटी पर खरा उतरा स्याल्दे

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत निर्धारित मानकों पर स्याल्दे का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा। समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति, डेटा आधारित कार्यप्रणाली और पारदर्शिता के चलते स्याल्दे को विशेष पहचान मिली, जिसका श्रेय फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया।

सम्मान से बढ़ा मनोबल

पुरस्कार प्राप्त करने पर विशाल अरोड़ा ने इसे टीम वर्क का परिणाम बताते हुए कहा कि आगे भी ग्रामीणों के सहयोग से विकास कार्यों को और मजबूती दी जाएगी। उनके सम्मानित होने पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं।स्याल्दे विकासखंड की यह उपलब्धि बताती है कि यदि योजनाएं ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लागू की जाएं तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की नई इबारत लिखी जा सकती है।