
निशान यात्रा और कीर्तन की परंपरा को मिलेगा नया आयाम
राजू अनेजा, लालकुआं।आस्था, उत्साह और भक्ति के संगम के बीच लालकुआं के अवंतिका कुंज मंदिर परिसर में अब खाटू श्याम बाबा का भव्य मंदिर आकार लेने जा रहा है। वर्षों से उठ रही मांग को साकार करते हुए शनिवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। जैसे ही वैदिक मंत्रों के बीच पूजा संपन्न हुई, पूरा परिसर “श्याम बाबा की जय” के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लो, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, वैश्य समाज के लोग , मंदिर कमेटी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं के चेहरों पर मंदिर निर्माण को लेकर खास उत्साह साफ नजर आया।
दरअसल, नगर में खाटू श्याम के प्रति आस्था लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि प्रतिवर्ष दो बार भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इन आयोजनों की खास पहचान बन चुकी है विशाल निशान यात्रा, जो पूरे नगर में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना देती है। कीर्तन के दौरान भक्त श्याम भजनों में ऐसे लीन होते हैं कि पूरा माहौल भक्तिमय हो उठता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में खाटू श्याम के भक्तों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अब अलग से भव्य मंदिर बनने से श्रद्धालुओं को एक स्थायी और सुसज्जित धाम मिलेगा, जिससे धार्मिक आयोजनों को और अधिक विस्तार मिलेगा।
सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने कहा कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि नगर की पहचान भी बनेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि मंदिर बनने के बाद यहां धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर निर्माण को लेकर सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है और जल्द ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। श्रद्धालुओं का मानना है कि आने वाले समय में अवंतिका कुंज, खाटू श्याम भक्तों के लिए एक प्रमुख आस्था स्थल के रूप में स्थापित होगा।
ताजा खबर
- लालकुआं: सेंचूरी पेपर मिल का बड़ा कदम; कल आयोजित होगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और जांचें होंगी मुफ्त
- धामी कैबिनेट: जिलों के ‘प्रभारी मंत्रियों’ का एलान; सतपाल महाराज को हरिद्वार तो सुबोध उनियाल को मिला देहरादून, देखें पूरी लिस्ट
- अब अवंतिका कुंज में भी गूंजेगा श्री श्याम का नाम, भूमि पूजन के साथ श्री खाटू श्याम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू
- उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 6 दिग्गज थामेंगे ‘हाथ’; दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, मिशन 2027 के लिए बिछी बिसात
- उत्तराखंड में आज रात 1 घंटे ‘ब्लैक आउट’: अर्थ आवर की 20वीं वर्षगांठ पर धामी सरकार की अपील; रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें
- स्कूल गेट से छात्र का अपहरण कर जंगल में पीटा; नामजद आरोपी समेत साथियों पर मुकदमा दर्ज
- लालकुआं: टुकटुक के भीतर अचेत मिला 25 वर्षीय चालक, अस्पताल में मौत; परिजनों ने जताया हत्या का शक, पुलिस जांच में जुटी
- इंतजार की घड़ियां हुई खत्म! रामनगर–काशीपुर को जल्द मिल सकती है लंबी दूरी की ट्रेन
- रामनगर: बिजली विभाग पर ’15 किलो मुर्गा’ मांगने का आरोप; मांग पूरी न होने पर उपभोक्ता पर ठोका 2 लाख का जुर्माना, जेई ने दी सफाई
- हरीश रावत का ‘नवरात्रि संकल्प’: बिजली-पानी की बढ़ती दरों के खिलाफ मौन उपवास; 15 दिनों तक राजनीतिक ‘वनवास’ का किया ऐलान


