अब डीजीपी के नाम से एसपी को व्हाटसएप मैसेज भेजकर मांगे 50 हजार रुपये, मामले में शामिल 4 जालसाजों को पुलिस ने राजस्थान से दबोचा

Now he sent a WhatsApp message to SP in the name of DGP and asked for 50 thousand rupees, police arrested 4 fraudsters involved in the case from Rajasthan

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ के नाम से रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को व्हाटसएप मैसेज भेजा गया था। एसपी से 50 हजार रुपए एक खाते में जमा कराने को कहा गया था। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि एक माह तक गहन जांच के बाद चार आरोपियों को राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार किया गया। कोंडे के मुताबिक, छह जनवरी को उनके सरकारी मोबाइल फोन नंबर पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप संदेश आया। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ के रूप में देते हुए एक बैंक खाते में 50 हजार रुपए जमा कराने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: NH-309 पर अनियंत्रित कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; 50 वर्षीय महिला की मौत, एक का पैर कटा, 12 सवारियां थीं मौजूद

कोंडे ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार भट्ट के नेतृत्व में हुई जांच में संदेश भेजने वाले व्यक्ति के बताए बैंक खाते और मोबाइल नंबर के तार महाराष्ट्र और राजस्थान से जुड़े मिले।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टांडा जंगल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, VDO समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत; दो गंभीर

कोंडे के अनुसार, पुलिस दलों ने इन राज्यों में एक महीने तक डेरा डाले रखा और स्थानीय स्तर पर छापेमारी तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) व मोबाइल फोरेंसिक तकनीक से की गई जांच के माध्यम से अपराध में प्रथम दृष्टतया छह लोगों की संलिप्तता मिली। उन्होंने बताया कि इनमें से चार आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।

कोंडे के मुताबिक, आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर रुद्रप्रयाग ले आया गया है और उनकी पहचान राजू प्रजापत, ललित किशोर उपाध्याय, बलवान हुसैन तथा मोहम्मद अयूब के रूप में हुई है।मामले का खुलासा करने वाली टीम को कोंडे ने 2,500 रुपए और प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) ने 5,000 रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: NH-309 पर अनियंत्रित कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; 50 वर्षीय महिला की मौत, एक का पैर कटा, 12 सवारियां थीं मौजूद