भीमताल में दर्दनाक हादसा: मुसाताल में डूबने से दो एयरफोर्स कर्मियों की मौत

खबर शेयर करें -

भीमताल: पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बरसात के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच, भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाॅफी के मुसाताल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ नहाने के दौरान दो एयरफोर्स कर्मियों की ताल में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाले।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ : थल-सातशिलिंग मोटर मार्ग तीसरी बार बंद: भूस्खलन से आवागमन ठप, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

 

दोस्तों के साथ छुट्टी पर आए थे जवान

 

सीओ प्रमोद साह ने बताया कि पठानकोट (पंजाब) एयरफोर्स स्टेशन में तैनात आठ दोस्त, जिनमें चार युवक और चार युवतियाँ शामिल थीं, घूमने के इरादे से भीमताल के मुसाताल क्षेत्र पहुँचे थे। घूमने के दौरान चार युवक—प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र—ताल में नहाने उतर गए।

नहाते समय अचानक बीच ताल में पानी गहरा होने के कारण प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे। साथ मौजूद उनके साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में अवैध मजारों पर प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक, प्रशासनिक टीम ने सुबह तड़के सरकारी भूमि पर बनी पांच मजारों को किया ध्वस्त

 

रेस्क्यू अभियान और शोक की लहर

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे के प्रयासों के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। सीओ प्रमोद साह ने बताया कि मृतक दोनों युवक एयरफोर्स के जवान थे और अपने दोस्तों के साथ छुट्टी पर आए हुए थे। इस दुखद हादसे की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 4 साल का कार्यकाल पूरा, कई उपलब्धियां रहीं उनके नाम

यह घटना दिखाती है कि मानसून के दौरान जल निकायों में सावधानी बरतना कितना महत्वपूर्ण है।