गौला नदी से खनन सामग्री लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के गौला नदी से खनन सामग्री लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को हल्दूचौड़ गौला निकासी गेट से आरबीएम (खनन उप खनिज) लेकर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में अचानक गौला नदी में मजदूरी करने वाला हीरालाल पुत्र राम सुचित निवासी बलिया उत्तर प्रदेश उम्र 60 वर्ष आ गया. इस दौरान मजदूर ट्रैक्टर के टायर से दब गया. साथी मजदूरों ने आनन-फानन में एंबुलेंस से घायल को सुशीला तिवारी चिकित्सालय लेकर गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बेटे को पूछताछ के लिए थाने बुलाने से नाराज महिला त्रिशूल चौक स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ी; घंटों चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा, भीड़ हटाने के दौरान मची भगदड़ में कई लोग चोटिल

हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि मृतक मजदूर के कुछ परिजन नदी में ही उसके साथ में रहते हैं. जिन्हें घटना की जानकारी मिल गई है. फिलहाल शव का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. उक्त घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर सहित हिरासत में ले लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  प्रार्थना सभा में देरी से पहुंचने पर आठ छात्रों की छड़ी से पिटाई का आरोप; पीठ पर उभरे निशान, मामले का संज्ञान लेते हुए सीईओ ने बीईओ पौड़ी को सौंपे जांच के निर्देश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: यूपी पुलिस के कांस्टेबल की पत्नी और दो मासूम बच्चों पर खुखरी से जानलेवा हमला; दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा तीनों का उपचार, पुलिस ने मुरादाबाद निवासी आरोपित को दबोचा