केडीएफ द्वारा नगर निगम परिसर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में उमड़े मरीज

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर डेपलपमेंट फोरम (केडीएफ) द्वारा नगर निगम परिसर में एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्तन कैंसर की स्कैनिंग, रोगियों की ईसीजी, आंखों का टेस्ट, नाक कान व गले का टेस्ट, शुगर, बीपी व बुखार आदि की जांच की और निशुल्क दवाइयां वितरित कीं।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानियत शर्मसार; कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की नवजात, तो पोस्ट ऑफिस के पास लावारिस मिली एक साल की बच्ची

 

गुरुवार को केडीएफ के शिविर का उद्घाटन मेयर दीपक बाली ने किया। शिविर में 10 चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कीं। कैंप में दो सौ से अधिक रोगियों का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि होली के बाद फिर से एक कैंप और लगाया जाएगा। शिविर में यूवी कैन व रोटरी क्लब के अलावा एक दवा फैक्ट्री व एक निजी अस्पताल का भी सहयोग रहा। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने भी शिविर में योगदान किया। यहां नगर निगम आयुक्त विवेक राय, समेत निगम के कर्मियों ने अपनी जांच कराई। यहां केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई, डॉ. एसपी गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, चक्रेश जैन, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दहेज के लिए नवविवाहिता कोहिनूर की हत्या; पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार; आत्महत्या दिखाने की रची गई थी साजिश

 

 

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  महिला जज से रैपिडो कार चालक ने की छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास; दोगुने किराये के विरोध पर सुनसान रास्ते ले जाकर दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें