पुलिस और वन विभाग की टीम ने महिला तस्कर सहित तीन लोगों को 12 लाख के हाथी दाँत के साथ किया गिरफ्तार

Police and Forest Department team arrested three people including female smuggler with ivory worth Rs 12 lakhs

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,काशीपुर। क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर बनाते हुए क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान आईटीआई पुलिस एवं वन विभाग की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने मोटरसाइकिल के द्वारा ले जाया जा रहे हाथी के दांत के साथ एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पकड़े गए हाथी दांत की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 लाख से ऊपर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सचिवालय में महिला अनुभाग अधिकारी से अभद्रता और धमकी; नशे में धुत उपनल कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

शनिवार को काशीपुर के थाना आरटीआई में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि थाना आईटीआई पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने काशीपुर के पास बन्ना खेड़ा स्थित फ्लाईओवर पुल के नीचे मोटरसाइकिल संख्या uk04 एम 7027 पर एक महिला समेत दो अन्य आरोपियों को रोका तो उनके पास एक हाथी दांत जिसकी लंबाई 34 इंच यानी 2 फीट 8 इंच बरामद हुआ जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 12 लाख रुपए है, पकड़े गए आरोपीयो में देवेंद्र सिंह हल्द्वानी और मनोज वोरा सहित सुखमणि देवी पत्नी राम सिंह रावत जो की चंपावत की बताई जा रही है को गिरफ्तार

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं; 24 घंटे के भीतर अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की दर्दनाक मौत

थाना आईटीआई पुलिस और आलाधिकारी हाथी दांत के तीनों तस्करों से गहन पूछताछ में जुटे हैं जिससे उत्तराखंड में वन जीव तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके। टीम में  आईटीआई थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार,पेगा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार,सोमवीर सिंह,हेमचंद्र,शैलेंद्र सिंह समेत वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार उप वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र और वन दरोगा सुनीता बेलवाल,राजेंद्र सिंह शामिल रहे।