हिमालय प्रहरी

घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं देने पर प्रतापपुर चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने किया निलंबित

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: ट्रिपल राइडिंग पर कार्रवाई ना करने और हादसे में तीन युवकों की मौत होने की सूचना उच्चाधिकारियों को ना देना प्रतापपुर चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया. मामले में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने चौकी इंचार्ज ललित बिष्ट को निलंबित कर दिया है.

बता दें कि, घटना 17 नवंबर की रात की है. खटीमा से तीन दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे. इस दौरान अज्ञात वाहन ने तीनों बाइक सावर को टक्कर मार दी. जिसमें तीनो दोस्तों की मौत हो गई. घटना के दो दिन बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कार्य मे लापरवाही बरतने के चलते चौकी प्रभारी ललित बिष्ट को निलंबित कर दिया है.

यह भी पढ़े 👉 पति ने कनपटी में मारी गोली, खोपड़ी से निकली और सात महीने के गर्भवती पत्नी को लगी

दरअसल, 17 नवंबर की रात में हादसे से पहले तीनों दोस्त बाइक सवार होकर प्रतापपुर चौकी से गुजरे थे. चौकी प्रभारी पर नानकमत्ता थाने का चार्ज भी था. उप निरीक्षक ललित बिष्ट ने चौकी के पास से गुजरने के बाद भी ट्रिपलिंग करने पर बाइक सवारों पर कोई नहीं कार्रवाई की. वहीं, हादसे के बाद उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत भी नहीं कराया.

सुबह घटना की जानकारी अधिकारियों को मिली. जिससे नाराज एसएसपी ने घटना की जांच के आदेश दिए. जांच रिपोर्ट में प्रभारी एसओ ललित बिष्ट द्वारा तीन सवारी के खिलाफ कार्रवाई ना करने और हादसे के बाद उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी नहीं देने पर एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया.

Exit mobile version