पति ने कनपटी में मारी गोली, खोपड़ी से निकली और सात महीने के गर्भवती पत्नी को लगी

खबर शेयर करें -

पति पत्नी के आपसी झगड़े में पति ने गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की. गोली उसकी कनपटी से निकल कर उसकी सात महीने की गर्भवती पत्नी के भी जा लगी. जिस समय यह हादसा हुआ पत्नी कार में ही बगल वाली सीट पर बैठी थी. महिला की गर्दन में गोली लगी है. 34 साल के युवक का दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में आईसीयू में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक युवक बेरोजगार था जिसके कारण दोनों में विवाद होता रहता था.

जानकारी के मुताबिक व्यक्ति अपनी पहली पत्नी से 2017 में अलग हो गया था. इसके बाद वह मथुरा में किराने की दुकान चलाने चला गया. यहां उसकी एक युवती से मुलाकात हुई. इसके बाद दोनों ने 2019 में शादी कर ली. जानकारी के मुताबिक बेरोजगार होने के कारण उसका पत्नी झगड़ा हो गया था. पुलिस के मुताबिक व्यक्ति ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली. गोली उसकी खोपड़ी से निकल कर बगल की सीट पर बैठी उसकी पत्नी की गर्दन में जा लगी. पुलिस इस मामले में बैलेस्टिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
यह भी पढ़े 👉 पहले बुजुर्ग महिला का लुटेरों ने रेता गला, गहनों के लिए काट डाले हाथ पैर
युवक की हालत गंभीर
युवक की कनपटी में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसे इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पत्नी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि घटना के समय युवक पत्नी को लेकर रुटीन चेकअप के लिए हॉस्पीटल लेकर जा रहा था. दोनों पांच महीने पहले ही फरीदाबाद से गुरुग्राम को रामपुरा इलाके में किराए के घर में शिफ्ट हुए थे.