
राजू अनेजा, काशीपुर।काशीपुर क्षेत्र के जाने-माने कारोबारी, पीसीयू अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राम मल्होत्रा ने अपने व्यवसायिक विस्तार की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाते हुए भीमताल में नवनिर्मित “रॉयल फॉरेस्ट रिजॉर्ट” का भव्य शुभारंभ किया। इस मौके पर वे पूरे परिवार के साथ उपस्थित रहे और विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान कर रिसॉर्ट का उद्घाटन किया।
रिसॉर्ट के शुभारंभ के दौरान वातावरण पूरी तरह धार्मिक और उत्सवी रंग में रंगा नजर आया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए कार्यक्रम ने आयोजन को गरिमामय बना दिया।
राम मल्होत्रा जहां एक ओर राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर वे रियल एस्टेट के साथ ही पर्यटन एवं होटल व्यवसाय में भी एक बड़े नाम के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों में उनके कई प्रतिष्ठान पहले से संचालित हैं, और अब भीमताल में यह नया प्रोजेक्ट उनके बढ़ते कारोबारी कद को दर्शाता है।
इधर राजनीतिक हलकों में भी राम मल्होत्रा का नाम इन दिनों चर्चा में है। आगामी चुनावों को लेकर वे भाजपा से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है, तो वे भारी मतों से जीत दर्ज कर सीट पार्टी की झोली में डालने का पूरा दम रखते हैं।
व्यवसाय और राजनीति—दोनों मोर्चों पर सक्रिय राम मल्होत्रा का यह नया कदम उनके बढ़ते प्रभाव और महत्वाकांक्षाओं की साफ झलक देता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


