उत्तराखंड की किशोरी के साथ ठाकुरद्वारा में रेप, अश्लील वीडियो बनाई; पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

ठाकुरद्वारा (उत्तराखंड): उत्तराखंड की एक किशोरी को ठाकुरद्वारा लाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के साथ-साथ उसकी मां, बहन, भाई और पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


 

क्या है पूरा मामला?

 

यह भी पढ़ें 👉  चीमा के गढ़ में गगन ने ठोकी ताल ! हिंदूवादी नेता की प्रबल दावेदारी से बढ़ी सियासी तपिश

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर की रहने वाली एक किशोरी ने आरोप लगाया है कि काशीपुर के ही निवासी सोहेल पुत्र बाबू उसे ठाकुरद्वारा ले आया। यहां मंडी समिति के सामने एक होटल में सोहेल ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी का आरोप है कि सोहेल ने कई बार उसके साथ रेप किया और शादी का झांसा देकर उसका गर्भपात भी कराया। जब किशोरी ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो सोहेल ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नेताजी के फिर बिगड़े बोल ! लोगो को और मीडिया को बताया ‘मदारी के डमरू’ के आगे नाचने वाला

 

पांच लोगों पर FIR दर्ज

 

पुलिस ने इस मामले में काशीपुर के मोहल्ला निचड़ा निवासी सोहेल, उसकी मां हसीना, बहन अलफिजा, भाई सोहेब और पिता बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अवैध लीसा तस्करी के खेल में जालसाजी का खुलासा; वाहन के इंजन-चेसिस नंबर मिटाकर हो रहा था परिवहन, कुसुमखेड़ा के रवि भट्ट पर FIR दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad