जनता के हीरो बने सतीश चुघ, गैस किल्लत के बीच खुद खड़े होकर बंटवाए सिलेंडर

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, गूलरभोज।बढ़ती गैस किल्लत से परेशान जनता के बीच राहत की तस्वीर उस समय देखने को मिली, जब गूलरभोज के अध्यक्ष सतीश चुघ खुद मैदान में उतर आए। हालात का जायजा लेने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तुरंत बात की और मौके पर पहुंचकर अपनी निगरानी में गैस सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू करवाई।
घंटों से इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को उस समय बड़ी राहत मिली, जब सतीश चुघ खुद वितरण स्थल पर मौजूद रहे और एक-एक कर लोगों को गैस सिलेंडर दिलवाए। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी उपभोक्ता को घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने जनता से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और व्यवस्था का सहयोग करें। साथ ही कालाबाजारी करने वालों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
सतीश चुघ की इस सक्रियता और मौके पर मौजूदगी ने उन्हें एक बार फिर जनता के बीच “हीरो” बना दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अवैध लीसा तस्करी के खेल में जालसाजी का खुलासा; वाहन के इंजन-चेसिस नंबर मिटाकर हो रहा था परिवहन, कुसुमखेड़ा के रवि भट्ट पर FIR दर्ज

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें