सो रहे पति को पहले खाट से बांध दिया फिर पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति को काट डाला, शव के किए पांच टुकड़े

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश में एक महिला ने कुल्हाड़ी मारकर पति की हत्या कर दी। उसने सो रहे पति को पहले खाट से बांध दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसके शरीर को चीर दिया।

हत्या के बाद उसने शव के पांच टुकड़े किए और लोगों की नजर से आने से बचते हुए उन्हें पास के नहर में फेंक दिया।

घटना पीलीभीत जिले की है। मृतक की पहचान 55 साल के रामपाल के रूप में हुई है। वह गजरौला क्षेत्र के शिवनगर का रहने वाला था। पहले बेटे ने रामपाल के लापता होने की शिकायत पुलिस में की थी। वह पास में ही दूसरे घर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर : डॉक्टर प्रेमी के फोन स्विच ऑफ करने पर नर्स ने सुसाइड नोट लिखकर जहर खा उठा लिया आत्मघाती कदम

पति के दोस्त के साथ रह रही थी राम पाल की पत्नी

राम पाल की पत्नी का नाम दुलारो देवी है। वह कुछ दिनों से अपने पति के दोस्त के साथ रह रही थी। उसने एक महीने पहले अपने बेटे को पति के लापता होने की जानकारी दी थी। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को दुलारो देवी पर शक हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से 2 दिन पहले करवाई मंगेतर की हत्या : युवती ने प्रेमी को फोटो भेज तुड़वाईं हड्डियां, कोमा में जाकर मौत

पुलिस की पूछताछ में दुलारो देवी ने कबूल किया जुर्म

पुलिस ने दुलारो देवी को हिरासत में लिया और उससे पति के बारे में पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से सवाल किए तो टूट गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दुलारो ने पुलिस को बताया कि उसने ही रविवार रात को अपने पति की हत्या की थी। उस वक्त उसका पति सो रहा था।

दुलारो ने पुलिस को बताया कि उसने शव के टुकड़ों को पास के नगर में फेंक दिया था। बारिश का मौसम होने से नहर में इन दिनों पानी आधिक है। पुलिस ने कहा कि वे राम पाल के शरीर के अंगों को निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ले रहे हैं। इसी बीच नहर में मृतक के खून से सने कपड़े और गद्दा मिला है। पुलिस ने कहा कि हत्या क्यों हुई इसकी जांच की जा रही है।