दगाबाज दुल्हन! 7 फेरे लेने के 3 घंटे बाद बाइक से प्रेमी संग भागी, दूल्हे ने पीछा कर पकड़ा

खबर शेयर करें -

यूपी के फिरोजाबाद में एक नई नवेली दुल्हन शादी और मायके से विदाई के बाद ससुराल जाने की बजाए कार से उतर प्रेमी की बाइक पर बैठ गई। दोनों वहां से भागने लगे तो लोगों ने शोरगुल करके उन्हें घेर लिया।

तब दुल्हन को बाइक से उतारकर प्रेमी भाग गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में रात भर समझौते की कोशिशें चलीं लेकिन अंत में दूल्हा, दुल्हन को छोड़कर वापस चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  9 मौतों के बीच 'बेबस' पिता की जांबाजी; बेटी को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र का है। यहां पर आगरा के बमरौली से बुधवार की शाम को बारात आई थी। रात भर शादी की रस्में हुई थीं और गुरुवार की सुबह रस्मों के पूरा होने पर दुल्हन को विदा कर दिया था।

राजा का ताल से पहले ही उल्टी की बात कहकर दुल्हन ने कार रुकवाई थी और जैसे ही बाहर निकली तभी उसका प्रेमी पीछे से बाइक लेकर आया और वह बाइक पर सवार होकर भागने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्दाघर से 'जिंदा' लौट आया युवक; डॉक्टरों ने बिना जांच किए घोषित किया था मृत, चीर-फाड़ से पहले मची खलबली

दूल्हा और उसके परिजनों ने शोर मचाया तो आरोपी युवक की बाइक को घेरना शुरू कर दिया और वह दुल्हन को उतारकर बाइक लेकर भाग गया। दुल्हन को लेकर दूल्हा के परिजन थाने आए और मामले में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चली। गुरुवार की देर रात समझौता हुआ कि दूल्हा अब दुल्हन को लेकर नहीं जाएगा। दूल्हा बिना दुल्हन लिए ही आगरा चला गया।