हल्द्वानी: महिला योग प्रशिक्षक की संदिग्ध मौत, परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में किराये पर रह रही एक महिला योग प्रशिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका की माँ ने स्थानीय योगा सेंटर के संचालकों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।


 

क्या है पूरा मामला?

 

35 वर्षीय महिला योग प्रशिक्षक की 31 जुलाई को उनके किराये के कमरे में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उस समय भी परिवार ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों के अनुसार, महिला के सिर के पिछले हिस्से में सूजन और उनके हाथ-गले पर संदिग्ध निशान थे।

यह भी पढ़ें 👉  सुशीला तिवारी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट के बाद अब कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल पर साजिश का साया

परिजनों का आरोप है कि जिस योगा सेंटर में उनकी बेटी काम करती थी, उसके दोनों संचालक भाई उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। मृतका ने यह बात कुछ दिन पहले अपनी भाभी को भी बताई थी।


 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी रेलवे भूमि विवाद: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला– "खाली करनी होगी जमीन, पर पहले होगा पुनर्वास"

पुलिस कार्रवाई और परिजनों का प्रदर्शन

 

पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से नाराज़, मृतका के परिवार ने सोमवार को स्थानीय लोगों के साथ मिलकर योगा सेंटर के बाहर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। माहौल बिगड़ने पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया, जिन्हें बाद में समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिल गई है और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने रोका, तो देवर संग मेला देखने गयी महिला के साथ देवर के दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad