
राजू अनेजा, हल्द्वानी।हल्द्वानी की ठंडी सड़क पर गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक ने कहर बरपा दिया। कृष्णा अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरभजन सिंह को एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डॉक्टर के सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज रफ्तार में था और नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डॉक्टर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बाइक चालक को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इस घटना ने एक बार फिर शहर में बेलगाम रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ठंडी सड़क जैसे व्यस्त मार्ग पर तेज गति से वाहन चलाना लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है।
पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ताजा खबर
- रामनगर: कलयुगी पिता ने अपनी ही 13 साल की बेटी से किया दुष्कर्म; सौतेली मां ने दिखाई हिम्मत, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- रुद्रपुर: फाइव स्टार होटल में दिल्ली की महिला की संदिग्ध मौत; कैंची धाम दर्शन को आ रही थी मृतका, पार्टनर हिरासत में, विसरा जांच की तैयारी
- हल्द्वानी: साक्षात ‘देवदूत’ बने SSP मंजूनाथ टीसी; चलती बस के टायर में लगी आग, खुद मोर्चा संभाल यात्रियों को निकाला सुरक्षित और बुझाई आग
- लालकुआं हाईवे: अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलटी एंबुलेंस; मोतीनगर के पास हुआ हादसा, गनीमत रही कि वाहन में नहीं था कोई मरीज
- सिस्टम हुआ बेनकाब तो बौखलाया प्रशासन, गैस किल्लत की खबर छापने पर पत्रकार पर ठोका मुकदमा
- कालाढूंगी: रंजिश में ‘काल’ बना ट्रैक्टर; ढाबे के बाहर खड़ी कार को मारी 3 बार टक्कर, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान, आरोपी प्रवीण देवपा हिरासत में
- निगम की सरकार ने समझा जनता का दर्द ! सीमा से बाहर होने के बावजूद रामनगर रोड का अब 17.51 करोड़ में होगा कायाकल्प
- लालकुआं: करोड़ों की सौगात के साथ नए सत्र का आगाज; विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया ₹1.13 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
- लालकुआं: आँचल दुग्ध संघ के ‘स्तंभ’ नंदन गिरी गोस्वामी सेवानिवृत्त; 22 वर्षों की बेदाग सेवा का सफर संपन्न, अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी शुभकामनाएं
- हल्द्वानी से सात समंदर पार गूँजे मंत्र: वीडियो कॉल पर हुआ ‘चार्विक’ का नामकरण; यूके में अलार्म के डर से हल्द्वानी में हुआ हवन, पारंपरिक ‘पिछौड़ा’ में नजर आया परिवार


