20 जनवरी 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों के कारोबार में होगी वृद्धि

खबर शेयर करें -

मेंष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) युवाओं को रोजगार संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आय में बढोतरी होगी। लोगों से सम्पर्कों का लाभ मिल पाना संभव हो सकेगा। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो कुछ हासिल कर पायेंगे।

क्या करें – खाने में आंवले का प्रयोग करें।

 

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) प्रेम-प्रसंगों के रिश्तों में आपका पक्ष मजबूत होगा। चोट-मोच का भय बना रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी। संतान पक्ष से कोई निराशा की बात निकल कर आ सकती है।
क्या करें – आटे में चीनी मिलाकर चिंटियों को दें।

 

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) आपके लिए आज लक्ष्य तक पहंुच पाना सायद संभव नहीं है। और ज्यादा प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है। लोगों से सहयोग की आशा नहीं रखन चाहिए। वहां से आपको निराशा मिलेगी।
क्या करें – लाईट ग्रीन रूमाल रखें।

 

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) व्यापार में कुछ सीमा तक सफलता और बाकी लक्ष्य प्राप्ति की कोशिशों के कामयाब होने की संभावना है। वाहन या अचल संपत्ति की खरीद की चर्चा होगी। खर्च पर नियंत्रण रखा जाना चाहिए।
क्या करें – क्रीम रंग के कपड़े पहने।

यह भी पढ़ें 👉  7 फरवरी 2025 : ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर, जानिए मेष से मीन तक आज का राशिफल

 

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) मित्रों और संबंधियों से कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। आशा का वातावरण बना रहेगा। हालांकि इन दिनों स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी बनी रह सकती है। सावधान रहना चाहिए।
क्या करें – अवसर मिलने पर ब्लड डोनेट करें।

 

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) कुछ सिद्धांतों का त्याग करें तो निराशा के अंधेरे में जाने से बच सकेंगे। संतान के विषय में कोई चिन्ता रहेगी। हालांकि कुछ गंभीर समस्याओं के निवारण का रास्ता दिखाई दे सकता है।
क्या करें – श्रीलक्ष्मी का प्रतीक गले में धारण करें।

 

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) परिवार में भी कोई चिन्ता की बात हो सकती है। मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। कर्मचारी वर्ग के काम का बोझ बढेगा। धन का प्रवाह सुचारू होने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा।
क्या करें – दूध में केसर का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  7 फरवरी 2025 : ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर, जानिए मेष से मीन तक आज का राशिफल

 

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) परिवार की स्थिति सुधारने में दिन व्यतीत होगा। आज आर्थिक दृष्टि से समय बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा। इसलिए धन की व्यवस्था के लिए एक से अधिक विकल्पों पर विचार करना चाहिए।
क्या करें – बच्चों के बीच कुछ समय व्यतीत करें।

 

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) आर्थिक स्थिति में सुधार। अकस्मात् कहीं से धन की आमद होने की संभावना है। संबंधियों से सहयोग प्राप्ति की आशा रख सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। कुछ नये कार्यों से लाभ उठा सकते हैं।
क्या करें – सुबह के नास्ते में मीठे का प्रयोग करें।

 

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) लोग स्वतः ही आपकी सहायता के लिए आगे आयेंगे। सायं तक अवश्य ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने के आपके प्रयास सफल नहीं होंगे।
क्या करें – दूसरों की आंखों मंे देख कर बोलें।

यह भी पढ़ें 👉  7 फरवरी 2025 : ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर, जानिए मेष से मीन तक आज का राशिफल

 

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) भावुक विषयों रूचि बढेगी। बहुत परिश्रम और दूरदर्शिता से कार्य संपन्न कर सकेंगे। सफलता और गौरव प्राप्त करने की आशा रखी जा सकती है। मित्रों और संबंधियों से निराशा हाथ लगेगी।
क्या करें – तेल का दान करें।

 

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) दूषित वातावरण से स्वयं का निकाल पाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में चमत्कारी सफलता मिलने की संभावना दिखाई देती है। कार्यकर्ता महिलाओं को भी लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी।
क्या करें – अपने गुरू का ध्यान करें।