वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खबर, अब यात्रा के दौरान लैपटॉप समेत इन चीजों को ले जाने पर लगा बैन, जानें नए नियम

खबर शेयर करें -

अब वैष्णो माता की यात्रा के दौरान कैमरा, लैपटॉप और टैब ले जाने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है. इन सभी चीजों को कटड़ा में ही जमा करवाना होगा. इसको लेकर श्राइन बोर्ड प्रशासन ने एसओपी जारी कर दिया है.

हालांकि मोबाइल फोन ले जाने पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. श्राइन बोर्ड प्रशासन का कहना है कि मोबाइल फोन से श्रद्धालु अपने स्वजन से संपर्क में रहते हैं. इस संबंध में माता का दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए कटड़ा में स्थापित सूचना केंद्र से अनाउंसमेंट की जा रही है और जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  अपराधों से कराह उठा उत्तराखंड! पांच महीने में 2362 अपराध, हत्या से दुष्कर्म तक बढ़ा ग्राफ; 1840 आरोपितों की गिरफ्तारी अब भी बाकी!

सुरक्षा कारणों के चलते प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है. क्योंकि वैष्णो देवी भवन और यात्रा राष्ट्र विरोधी तत्वों के निशाने पर है. बता दें कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को अपना वीडियो कैमरा, डिजिटल कैमरा, लैपटॉप, टैब आदि जैसे उपकरण कटड़ा में ही पर्यटन विभाग या श्राइन बोर्ड के क्लाक रूम में जमा करवाना होगा. इसके अलावा जिस होटल व गेस्ट हाउस या धर्मशाला में श्रद्धालु ठहरेंगे, वहां भी जमा करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हड्डियों के जटिल रोगों से जूझते मरीजों के लिए नई उम्मीद! कुमाऊं के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. पुनीत अग्रवाल ने दिल्ली में हासिल की आधुनिक सर्जरी की नई तकनीकों में महारत

अगर ऐसे उपकरणों को श्रद्धालु भवन की तरफ ले जाना चाहते हैं तो पहले श्राइन बोर्ड और पुलिस विभाग से अनुमति लेनी पड़ेगी. हालांकि कई वर्षों से भवन मार्ग पर वीडियो कैमरा या डिजिटल कैमरा आदि ले जाने की पहले से ही मनाही है. लेकिन हाल ही में श्राइन बोर्ड द्वारा एसओपी जारी कर लैपटॉप व टैब को भी भवन मार्ग पर ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  छठ की खुशियां मातम में बदलीं! झालर में छिपा था मौत का करंट, आठवीं के छात्र की दर्दनाक मौत से गदरपुर में कोहराम