रामनगर: सिंचाई नहर में मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, हड़कंप

खबर शेयर करें -

रामनगर: शहर के हाथी नगर क्षेत्र के पास स्थित सिंचाई नहर में शनिवार सुबह उत्तराखंड पुलिस के एक रिटायर्ड दरोगा का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय जगमोहन सिंह रावत के रूप में हुई है।


 

कौन थे जगमोहन सिंह रावत?

 

जगमोहन सिंह रावत मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे और पिछले कुछ वर्षों से रामनगर की बिहार कॉलोनी चोरपानी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वे उत्तराखंड पुलिस में उप निरीक्षक (दरोगा) के पद से करीब तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। अपनी सेवा के दौरान, रावत ने रामनगर कोतवाली में हेड मोहर्रिर के पद पर भी कार्य किया था। पदोन्नति के बाद उन्हें दरोगा बनाया गया था और उन्होंने रामनगर सीओ कार्यालय में पेशकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस में 'तांत्रिक' वॉर: प्रकाश जोशी के तंज पर हरीश रावत का पलटवार; बोले- "हाँ, मैं तांत्रिक हूँ, पर...

 

पुलिस जांच में जुटी

 

स्थानीय लोगों ने जब सिंचाई नहर में शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर अस्पताल की सेहत बिगड़ी: एंटी रेबीज के बाद अब कफ सिरप का टोटा , मरीज बेहाल

फिलहाल, मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सीओ रामनगर नितिन लोहनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट करना अभी जल्दबाजी होगी कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत; जेब से मिली 'अंबेडकर जयंती' की चंदा रसीद, शिनाख्त की कोशिश जारी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad