बीजेपी विधायक के आवास पर मिला युवक का शव, सोशल मीडिया का काम देखता था मृतक

खबर शेयर करें -

लखनऊ से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला के हजरतगंज स्थित आवास पर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय श्रेष्ठ त्रिपाठी के रूप में हुई है, जो विधायक शुक्ला के मीडिया सेल को देखता था। वह बाराबंकी के हैदरगढ़ का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण में आज से विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू; 7400 करोड़ के अनुपूरक बजट और 10 विधेयकों के साथ हंगामे के पूरे आसार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक युवक त्रिपाठी के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस अधिकारी ने कहा, फिलहाल यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। अधिकारी ने आगे कहा कि पुलिस को विधायक के फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक, युवक ने रात 11:30 बजे के आसपास फांसी लगाई है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती पर लगी रोक हटी; शिक्षकों और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां

हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया, ‘श्रेष्ठ ने खुदकुशी करने से पहले किसी एक परिचित या रिश्तेदार को कॉल कर कहा कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। जिसको उसने कॉल की थी उस शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम को फ्लैट नंबर 804 में भेजा गया। दरवाजा भीतर बंद था। तोड़कर जब पुलिस भीतर दाखिल हुई तो श्रेष्ठ फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं द्वार महोत्सव में गायिका मैथिली ठाकुर की सुरमयी प्रस्तुति; सीएम धामी को बताया बड़ा भाई, गूंजा 'बेड़ू पाको बारोमासा'