हल्द्वानी : तेज रफ्तार कार की चपेट में आए बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत, टेंपो में चढ़ने से पहले कार ने लिया चपेट में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : रात बारातियों की कार मौत बनकर सड़क पर दौड़ी। मुखानी थाना क्षेत्र के गैस गोदाम रोड पर घटी इस घटना में तेज रफ्तार कार ने एक सब्जी विक्रेता को अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार टक्कर से बुरी तरह घायल सब्जी विक्रेता को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को ओर से पुलिस को तहरीर नहीं मिली। पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लिव-इन में साथ चलने से इनकार करने पर भड़का पूर्व सीआरपीएफ जवान; महिला व उसके दो मासूम बच्चों पर खुखरी से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपित को दबोचा

गैस गोदाम रोड पर घटी यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पूर्णागिरी कालोनी डहरिया निवासी साधू यादव (72 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह यादव गैस गोदाम रोड स्थित मैरी गोल्ड बैंक्वेट हाल के पास सब्जी की दुकान लगाते थे। शुक्रवार की देर रात वह दुकान बंद कर वह घर के लिए निकले थे और सड़क किनारे खड़े टेंपो में सवार होने ही वाले थे कि तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि हादसे को अंजाम देने वाली कार एक बारात में शामिल थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर बड़ी चोरी; परिजनों को कमरों में बंद कर 35 लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, क्षेत्र में दहशत

कार की टक्कर से साधू दूर जा गिरे और बुरी तरह लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंची। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: सात फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने शादी से किया इनकार, मंडप में मचा हंगामा; दुल्हन पक्ष ने लगाया अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप, पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लिया