शराबी सास करती है तरह-तरह के चखने की फरमाइश, पति भी नहीं सुनता…घर में छिड़ीं जंग पहुंची थाने

खबर शेयर करें -

आगरा में सास-बहू के बीच विवाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने आरोप लगाया है कि उसकी सास शराब पीने की आदी है। शाम को शराब पीने के बाद तरह-तरह के चखने की फरमाइश करती है।

विरोध करने पर मारपीट कर देती है। इतना ही नहीं पति भी उसकी नहीं सुनता है। इससे तंग आकर विवाहिता ने ससुराल छोड़ दिया। अब ये विवाद परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा है। जिसमें पहली तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

ससुर की मौत के बाद पीने लगी शराब
लोहामंडी थाना क्षेत्र की एक युवती ने सिकंदरा निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। ससुर की मौत हो चुकी है। पति स्वास्थ्य विभाग में है। शादी को अभी एक साल हुआ। पत्नी का आरोप है कि जब वह ससुराल पहुंची तो उसने देखा कि सास शराब पी रही थी। दो चार दिन तो सास ने उसे कुछ नहीं बोला। मगर बाद में शाम होते ही पैग बनवाने लगी। तरह-तरह के चखने की फरमाइश करने लगी। विरोध पर गालीगलौज करती।

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

पति भी देता है मां का साथ
पति से शिकायत करने पर उसने भी मां का साथ दिया। घर का माहौल खराब होता देख आठ महीने पहले मायके आ गई। पति का कहना है कि पिता की मौत के बाद से मां शराब पीने लगी। मगर, बहू से कुछ नहीं कहती।

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

नहीं बन सकी बात
काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। मगर बात नहीं बन सकी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad