पिता की गर्लफ्रेंड को बेटे ने पीटा! फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पकड़े जाने पर कही ये बात?

खबर शेयर करें -

एक हैरान करने वाले मामले में 23 साल के एक युवक ने गुस्से में अपने पिता की गर्लफ्रेंड के साथ जो बर्ताव किया, उसे सोचा भी नहीं जा सकता।

युवक ने पहले तो पिता की दोस्त को खूब पीटा और फिर उसे जिंदा जला दिया। ये घटना अमेरिका के ओहियो में हुई है। आरोपी शख्स का नाम रॉबी रॉबिन्सन जूनियर है, उसके खिलाफ फेयरफील्ड टाउनशिप पुलिस ने आगजनी और हमला करने के आरोप में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को घटना के दौरान का एक फुटेज भी मिला है, जिसमें आग में जलती महिला मदद की भीख मांगती दिख रही है। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है, पीड़ित महिला की उम्र 50 साल है, वो आरोपी के पिता को डेट कर रही थी, पुलिस ने पीड़िता का नाम नहीं बताया। वो वीडियो में कहती है, ‘मैं सांस नहीं ले पा रही! मेरा इनहेलर घर में है… मैं सांस नहीं ले पा रही’ पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले तो उसे खूब पीटा और फिर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।

खुद को बचाने के प्रयास में वो दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गई, बाद में उसे एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया। उसे सेकंड डिग्री बर्न आए हैं, उसका आधा शरीर जल गया है। वह शुरुआत में कोमा में चली गई थी।

आरोपी ने घटना पर दी प्रतिक्रिया

घटना के वीडियो में आरोपी रॉबिन्सन बार बार खुद को बेगुनाह बताता है, वो ऐसा दिखाने की कोशिश करता है पीड़िता के जलने से उसे सदमा लगा है। उसका कहना है, ‘मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, ये बस हो गया।’ जब पुलिस ने उससे कहा कि तुम्हारी सौतेली मां खिड़की से कूद गई है, तो उसने कहा, ‘ओह, उन्होंने ऐसा किया है।’

घटना वाले दिन भीषण गर्मी थी, फिर भी वो वीडियो में सर्दी वाले कपड़ों में दिखाई दिया। रॉबिन्सन के पड़ोसी डेनिस विलियम्स का कहना है कि उसी ने सबसे पहले इमरजेंसी नंबर 911 पर फोन किया था। उसने बताया कि उसके कुत्ते भौंक रहे थे, वो उसे पीड़ित महिला तक ले गए, जो खिड़की से कूदी थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad