प्रदेशवासियों की पहली पसंद बने सीएम धामी को देश के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का मिला खिताब

CM Dhami, who became the first choice of the people of the state, got the title of the most handsome Chief Minister of the country.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, देहरादून। भृष्टाचार पर नकेल कस, लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और धर्मांतरण जैसे कड़े कानून बनाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है वही अपनी सरल और सौम्य छवि के लिए काफी लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बार पूरे भारत में सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री के एवार्ड से नवाजा गया है।हाल ही में हुए “न्यूज़ एरिना इंडिया” के सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारत के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एम्स ऋषिकेश में भर्ती; सीएम धामी ने अस्पताल पहुँचकर जाना हाल, डॉक्टरों को दिए निर्देश

बताते चले कि न्यूज़ एरीना ने यह सर्वे 4 मुख्यमंत्रियों के बीच करवाया था जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम शामिल थे जिनमें मुख्यमंत्री धामी 38 प्रतिशत वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे, वहीं गोवा मुख्यमंत्री 32 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तीसरे व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चौथे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  निर्बल और असहाय बच्चों के भविष्य को नई उड़ान दे रहीं उर्वशी , बेसहारा बच्चों के हाथों में थमा रहीं आत्मनिर्भरता की मजबूत डोर

हैंडसम मुख्यमंत्रियों के इस सर्वे में इन 4 मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल करने से पहले भी जनता से राय ली गई थी, जिसमें 20 हजार के लगभग लोगों ने चार नामों का सुझाव दिया था, जिसके बाद ट्विटर पर कराए गए इस सर्वे में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री धामी के नाम पर मुहर लगाई। इससे पहले हुए ABP न्यूज़ के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के सर्वे में भी उत्तराखण्ड के सीएम को 6वां स्थान मिला था। इधर पहले से ही लोगों के दिल में अपनी जगह बना चुके सीएम पुष्कर सिंह धामी को देश का सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का किताब मिलने पर प्रत्येक प्रदेश वासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर दीपक बाली ने सभी नगर वासियों को हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए की अपील: “स्वच्छता में भागीदारी निभाएं, तभी नंबर वन बनेगा आप सबका शहर”
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad