ससुराल के बजाय जेल पहुंच गया दूल्हा, शादी से पहले कर गया ये बड़ा कांड, खबर मिलते ही दुल्हन भी रह गई हैरान

खबर शेयर करें -

राजस्थान के कोटा शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा शादी से पहले ही जेल पहुंच गया। दरअसल, चार-पांच दिन पहले वहां टैंट लगाने की बात पर दूल्हे के परिवार का पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो गया।

यह झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए दूल्हा और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्दाघर से 'जिंदा' लौट आया युवक; डॉक्टरों ने बिना जांच किए घोषित किया था मृत, चीर-फाड़ से पहले मची खलबली

दरअसल, कोटा की गायत्री और सुधा सगी बहनें हैं। दोनों की आगामी 22 फरवरी को शादी होनी है। गायत्री की शादी कोटा के चन्द्रप्रकाश राठौर से होनी है। जबकि सुधा की शादी गुजरात के पालनपुर निवासी दूल्हे से होनी है। लेकिन शादी से पहले चन्द्रप्रकाश के परिवार का पड़ोसी से झगड़ा हो जाने के कारण अब पूरा कार्यक्रम ही गड़बड़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  9 मौतों के बीच 'बेबस' पिता की जांबाजी; बेटी को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

बताया जा रहा है कि चार-पांच दिन पहले वहां टैंट लगाने की बात पर चन्द्रप्रकाश के परिवार का पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो गया। यह झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
झगड़े में सिर में गंभीर चोट लगने से दूसरे पक्ष का युवक सुरेंद्र घायल हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दूल्हा चंद्रप्रकाश राठौर और उनके पिता प्रहलाद राठौर भी शामिल हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी होते ही शादी के रंग में भंग पड़ गया।