तोतले पति ने कहा तू मोटी है तो हनीमून वाली रात ही भागी दुल्हन, पहुंच गई थाने
हनीमून का नाम सुनते ही कुछ लोग शर्म से गुलाबी हो जाते हैं तो कोई तो मुंह फाड़कर अपनी पसंदीदा जगह जाने का प्लान ही बताने लगता है लेकिन हाल ही में ऐसा वाकया सामने आया है, जिसमें एक दुल्हन हनीमून की रात फरार होने के बाद सीधे पुलिस को थाने में मिली. मुस्तफा क्वाटर की रहने वाली युवती अचानक पुलिस के सामने पहुंची और बोली कि वह लुटेरी नहीं है.
ऋषिकेश में हनीमून पर गए युवक ने खुद की पत्नी को लुटेरी दुल्हन बताकर सोशल मीडिया पर उसके बारे में यह बातें फैलाई थी. युवती ने थाने पहुंचकर अपनी हनीमून की सारी बातें पुलिस को बताई तो उनके होश उड़ गए. युवती ने बताया कि उसके पति ने उससे उस रात मारपीट की थी, इसलिए वह गुस्से में छोड़कर चली गई थी.

पीड़िता की मानें तो उसकी शादी 28 नवंबर 2022 को सासनी गेट, अलीगढ़ के रहने वाले एक युवक से हुई थी. मीडियेटर ने बताया था कि दूल्हा सरकारी नौकर है, जो कि बाद में झूठ निकला. इतना ही नहीं, वह तोतला भी है और बात करने में भी उसे दिक्कत है. शादी के बाद हनीमून पर दोनों ऋषिकेश गए, जहां कहासुनी के बाद युवक ने युवती की खूब पीटा. युवती का कहना था कि शादी से पहले ही दोनों एक-दूसरे से मिल चुके थे तभी उसने हामी भरी थी लेकिन हनीमून की रात उसने युवती को गालियां देते हुए मोटी कहा और गंदे ताने भी मारे.
युवती ने बताया कि उसने दहेज को लेकर भी कई बार ताने मारे. गुस्से में वह उसी रात को उसे छोड़कर दिल्ली जाकर पीजी में रहने लगी. वहीं, उसके पति ने उसपर गलत आरोप लगा दिया कि वह उसे बेहोश करके लवर के साथ भाग गई. सोशल मीडिया पर भी गलत बातें फैलाई, इसलिए उसे थाने में आकर खुद ही सच बताना पड़ा. वह लुटेरी दुल्हन होती तो क्या ऐसे पुलिस के पास आती. युवती ने कहा कि वह युवक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज करवाना चाहती है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

