इस दिन से शुरू हो रहा है श्रावण का महीना, ये है सावन में आने वाले व्रत-त्यौहारों की पूरी लिस्ट
सावन के महीने में देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष रुप से पूजा-अर्चना की जाती है। वैसे तो प्रत्येक सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है लेकिन सावन के महीने में सोमवार का विशेष महत्व है।
अधिकतर शिव भक्त इसी महीने से सावन सोमवार व्रत का आरंभ करते हैं। इसके अलावा सावन माह में मंगला गौरी व्रत भी रखे जाते हैं। जो माता गौरी के निमित्त हैं। सावन के महीने में भोलेनाथ का अभिषेक, पूजा, मंत्र जाप आदि करने से हर मनोकामना पूरी होती है। भोलेनाथ के भक्तों को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार होता है। तो आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना और सावन सोमवार की तिथि के बारे में।
कब से शुरू होगा सावन मास हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 22 जुलाई 2024 को शुरू होकर 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। इस बार सावन माह में 5 सोमवार पड़ रहे हैं। सावन माह में पड़ने वाले 5 सोमवार को बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन सोमवार व्रत करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
सावन सोमवार 2024 की तिथियां Sawan Somvar 2024 सावन सोमवार 2024 सावन का पहला सोमवार व्रत – 22 जुलाई, 2024 सावन का दूसरा सोमवार व्रत – 29 जुलाई, 2024 सावन का तीसरा सोमवार व्रत – 5 अगस्त, 2024 सावन का चौथा सोमवार व्रत – 12 अगस्त, 2024 सावन का पांचवां सोमवार व्रत – 19 अगस्त, 2024
सावन में मंगला गौरी व्रत सावन का पहला मंगला गौरी व्रत- 23 जुलाई, 2024 सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत- 30 जुलाई, 2024 सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत- 6 अगस्त, 2024 सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत- 13 अगस्त, 2024
2024 सावन शिवरात्रि 2024 पंचांग के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 2 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगी और 3 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर इसका समापन होगा। सावन शिवरात्रि की पूजा निशिता काल में की जाती है इसलिए सावन की शिवरात्रि 2 अगस्त को मनाई जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें