पुलिस टीम पर हमला, मां-बेटी ने महिला दरोगा पर ईंट से किया जानलेवा वार

खबर शेयर करें -

देहरादून: राजधानी देहरादून में दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर मां-बेटी ने ईंट से जानलेवा हमला करने की कोशिश की। यह घटना देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के रेसकोर्स इलाके में हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।


 

क्या है पूरा मामला?

 

यह घटना 13 अगस्त की है। रेसकोर्स निवासी साक्षी ने अपनी पड़ोसी संतोष रावत और उसकी बेटी ज्योति रावत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। साक्षी का आरोप था कि संतोष रावत और उसकी बेटी उनके घर में नई बिजली की लाइन लगाने से रोक रहे थे, गाली-गलौज कर रहे थे और जान से मारने की धमकियां दे रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  वाह री राजनीति! चार साल वादों की बंसी बजाते रहे मोहन, अब चुनाव सर पर तो केंद्र की ओर घूमी सुई

 

पुलिस पर हमला

 

साक्षी की शिकायत पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी मां-बेटी झगड़ा कर रही थीं। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुईं। विवाद बढ़ने पर महिला दरोगा कुसुमलता पुरोहित और महिला कांस्टेबल स्वाति को मौके पर भेजा गया। आरोप है कि संतोष रावत और उसकी बेटी ज्योति रावत ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी काम में बाधा डाली। इसी दौरान संतोष रावत ने महिला पुलिसकर्मियों पर ईंट से हमला करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप, भड़के संगठन ,सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों को कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  'ऑपरेशन प्रहार' और 'ऑपरेशन कालनेमि' का एक्शन; 12 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, ठगी के जाल में फंसाते थे जायरीन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad