बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में चैत्र मास की रामलीला का शुभारंभ, आज होगा धनुष यज्ञ

खबर शेयर करें -

लालकुआं: संस्कार रामलीला कमेटी द्वारा बिंदुखत्ता के पूर्वी घोड़ानाला में चैत्र मास की रामलीला का शुभारंभ हो गया है। दूसरे दिन की लीला में स्थानीय कलाकारों द्वारा ताडिका वध का सुंदर मंचन किया गया।

दूसरे दिन की लीला का शुभारंभ हल्द्वानी के समाजसेवी नवीन रावत, हल्दूचौड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी व एक्सपर्ट रूफिंग के निदेशक संतोष भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढ़ें 👉  एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द

कमेटी के संरक्षक कमलेश चंदोला व प्रकाश जोशी ने बताया की मंगलवार को स्थानीय कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ सीता स्वयंवर को परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को दिन में राम बारात निकल जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर पेड़ के नीचे मिला युवक का संदिग्ध शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, FSL और CCTV फुटेज की ली जा रही मदद

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष सुंदर कापड़ी, पत्रकार दिनेश पांडे, जीवन पांडे, महेश जोशी, कृपाल नेगी, नरेंद्र खेतवाल, दीपक नैनवाल, प्रदीप मलाड़ा, दीपक बिष्ट, देव पटवाल, कमल पांडे समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया
Ad Ad Ad Ad