मौसम बदलते ही रोज खाने लगे हैं दही तो पहले जान लें इसके नुकसान

खबर शेयर करें -

गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर लोग दही खाना शुरू कर देते हैं. स्वाद में बेहतरीन और ठंडी होने के वजह से ये लोगों को बेहद पसंद आती है. इस मौसम में दही खाने से आपको गर्मी के कारण थकान, कमजोरी और स्किन प्रॉब्लम से राहत मिलती है.

गर्मी के मौसम में हमें उन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए जिसकी तासीर ठंडी हो लेकिन कुछ लोग गर्मी आते ही हद से ज्यादा दही खाना शुरू कर देते हैं, ये उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं शरीर को ठंडा रखने वाली दही आपको किस तरह से नुकसान पहुंचा सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

दही के पौष्टिक तत्व

दही में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, विटामिन बी6, विटामिन सी और ए शामिल है. इतने पोषक तत्व होने के बावजूद दही कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. इससे शरीर में दर्द, ऐठन और सूजन की समस्या हो सकती है.

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए दही

दही में भरपूर मात्रा में यूरिक एसिड पाया जाता है जिस वजह से कुछ लोगों को इससे नुकसान हो सकता है. इस वजह से जो मरीज पहले से यूरिक एसिड के शिकार हैं उन्हें दही खाने से बचना चाहिए. इसके अलावा इन बीमारियों में भी आपको दही से परहेज करना चाहिए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

अस्थमा के मरीज

दही की तासीर ठंडी होती है जिस वजह से अस्थमा के मरीजों को इसे नहीं खाना चाहिए. दही खाने से उनकी समस्या और भी बढ़ सकती है.

कब्ज, अपच की समस्या

दही में सैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं जिसकी वजह से घुटनों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ने लगती है. इसके साथ ही दही पचने में समय लगाता है जिस वजह से कुछ लोगों को इससे अपच, कब्ज की समस्या हो सकती है. जिन्हें पहले से कब्ज या पाचन संबंधी समस्या है उन्हें दही खाने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

ब्लोटिंग के साथ पेट दर्द

दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने का काम करते हैं लेकिन कुछ लोगों को इससे ब्लोटिंग और पेट दर्द की समस्या हो सकती है. हर रोज हद से ज्यादा दही खाने से आपको गैस, बदहजमी की समस्या भी हो सकती है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad