प्यार में फंसी दो लड़कियां, 12 लाख खर्च कर लड़की से लड़का बनी तो प्रेमिका ने दे दिया धोखा, अब..

खबर शेयर करें -

झांसी. एक हैरान करने वाली लव स्टोरी सामने आई है. दो लड़कियां समलैंगिक प्यार में फंस गईं. इसके बाद एक लड़की ने 12 लाख रुपए खर्च करके अपना जेंडर चेंज करा लिया. फिर लड़की से लड़का बने प्रेमी को उसके प्रेमिका ने धोखा दे दिया.

इस बात पर सोनल का घरवालों से झगड़ा हुआ. इसके बाद वह सना के साथ रहने चली गई. उधर, सोनल के घर छोड़ने से नाराज उसके परिजनों ने बबीना थाने में शिकायत कर दी. इस मामले में थाने में 18 सितंबर 2017 को इकरारनामा हुआ और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. इसके बाद सना ने अपना लिंग परिवर्तन कराने का निर्णय लिया और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में जून 2020 में ऑपरेशन कराने के बाद वह लड़की से लड़का बन गई. सना ने अपना नाम बदलकर सोहेल खान कर लिया.

सना उर्फ सोहेल के अनुसार ऑपरेशन के बाद बॉडी रिकवर होने में एक साल लग गया. इस दौरान अप्रैल 2022 से सोनल एक अस्पताल में नौकरी करने लगी. यहां काम करने वाले एक लड़के से उसे प्रेम हो गया. इसके बाद सोनल ने उसे तवज्जो देना बंद कर दिया. सोहेल ने उसे नौकरी छोड़ने के लिए भी कहा, लेकिन सोनल ने मनाकर दिया और मई में उसे छोड़कर चली गई. इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया. सोनल के इस रवैये से परेशान होकर सोहेल ने कोर्ट की शरण ली. कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad