लालकुआं (बिंदुखत्ता):
बिंदुखत्ता क्षेत्र की बदहाल सड़कों और जलभराव की गंभीर समस्या से त्रस्त होकर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ एक अनोखा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। टूटी पुलिया क्षेत्र में मुख्य सड़क पर बने गहरे गड्ढों और जमा पानी के बीच श्री दुर्गापाल ने क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर धान की पौध रोपी। इस प्रतीकात्मक विरोध के जरिए उन्होंने सरकार की उदासीनता पर तीखा प्रहार किया।

सड़कें बनीं तालाब, जनता बेहाल:
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि बिंदुखत्ता की मुख्य धमनियों में से एक, टूटी पुलिया पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुकी है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन राहगीर और दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “प्रशासन को बार-बार चेताने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। आज मजबूरन मुझे अपने जन्मदिन के दिन इस दुर्दशा के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ा है।”

युवाओं और ग्रामीणों का आक्रोश:
इस शांतिपूर्ण और अनोखे प्रदर्शन में स्थानीय युवाओं ने भारी संख्या में भाग लिया। युवाओं का कहना है कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि बिंदुखत्ता की आंतरिक और मुख्य सड़कें चलने लायक भी नहीं बची हैं।

प्रमुख मांगें:
-
- टूटी पुलिया , काररोड सहित बिंदुखत्ता की सभी मुख्य और आंतरिक सड़कों का तुरंत हॉट मिक्स डामरीकरण शुरू किया जाए।
- जलभराव की स्थायी समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़कों के किनारे पक्की नालियों का निर्माण हो।
उग्र आंदोलन की चेतावनी:
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि शासन-प्रशासन ने इस जनसमस्या को गंभीरता से नहीं लिया और जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू, वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल, वरिष्ठ नेता प्रमोद कलोनी, वरिष्ठ नेता मोहन चंद्र कुडाई, गिरधर बम, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, सूबेदार मेजर कुंदन सिंह मेहता, त्रिलोक सिंह मेहता, गोविंद बल्लभ भट्ट, विनोद सिंह बिष्ट, हेमंत पांडेय, मनोज दानू , घनश्याम फुलारा, चंचल सिंह मेहता, बसंत जोशी, वीरेंद्र कोरंगा, कुंदन सिंह कोरंगा, हरीश दानू सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल रहे।