चंपावत में कांग्रेस समेत विपक्ष को बड़ा झटका: नगर पंचायत अध्यक्ष पाटी समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल; महेंद्र भट्ट ने किया स्वागत

खबर शेयर करें -
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन जनपद चंपावत में भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी दलों को बड़ा सियासी झटका दिया है। सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष पाटी नारायण लाल सहित क्षेत्र के 31 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की प्रेरणा से हुई इस जॉइनिंग में प्राथमिक शिक्षक संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, लोहाघाट व आसपास के कई ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, निकायों के सभासद, पूर्व यूथ कांग्रेस पदाधिकारी और छात्र नेता शामिल रहे।
पीएम मोदी व सीएम धामी के नेतृत्व पर बढ़ा जनविश्वास, तीसरी जीत के लिए जुटने का आह्वान
नए सदस्यों का पार्टी में औपचारिक स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक ही क्षेत्र से इतनी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों का भाजपा में आना प्रदेश में पार्टी के प्रति बन रहे सकारात्मक माहौल का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विगत वर्षों में गांवों तक सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास हुआ है। भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में तीसरी बार प्रचंड जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ जुटने की अपील की, वहीं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी नए सदस्यों को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया।
यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी मामले में कथित वीआईपी को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध का मामला गरमाया; हरीश रावत और गणेश गोदियाल समेत 30 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के समर्थन में आए अभिनेता हेमंत पांडे; कहा— 'बहन चिंता मत करो, पूरा उत्तराखंड तुम्हारे साथ है'