उत्तराखंड : आठ साल की बच्‍ची से जंगल में दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे एम्स में भर्ती कराया गया है।

दुष्कर्म के आरोपी दयानंद को हरिद्वार पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है। वहीं बताया जा रहा है कि पीडित परिवार भी माधेपुरा बिहार का है क्षेत्र में मजदूरी का काम करते है,,और आरोपी दयानंद बच्ची के पडोस के गांव का है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में आखिर यह कैसी सियासत ! कभी ‘कठमुल्ला’ तो कभी ‘मुल्ला’… सुर्खियों की सियासत में शब्दों की मर्यादा क्यों भूले नेता?

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी और पीडित बच्ची का परिवार पथरी थाना में नाबालिक बच्ची के दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत किया गया था।उसके पिता द्वारा बताया गया की शनिवार को दयानंद आठ साल की पीडिता को जंगल में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। साथ ही गला दबाने का काम भी किया। बच्ची के चिल्लाने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे और वहां आरोपी तमंचा दिखाकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  72 वर्षीया वृद्धा की हत्या का 12 घंटे में खुलासा: 18 हजार रुपये की बकाया मजदूरी के लिए घर के नौकर ने ही दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस तत्काल कारवाही करते हुए आरोपी की तलाश जारी की थी सूचना मिली की आरोपी पथरी क्षेत्र में जंगल में छिपा है तत्काल आरोपी कों पकड़ने की कोशिश में आरोपी कों घेर लिया और आरोपी ने पुलिस पर फायर किया जवाबी कार्रवाई में वो आरोपी घायल हो गया, और दुष्कर्म के आरोपी दयानंद को अस्प्ताल लाया गया है जहा उपचार के उपरांत पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर में चरस का झूठा केस बनाने वाले 6 पुलिसकर्मियों पर सीबीआई का शिकंजा: हाईकोर्ट के आदेश पर आपराधिक साजिश और फर्जीवाड़े की धाराओं में मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad