उत्तराखंड : मामूली सी बात पर दो दोस्तों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की गई जान तो दूसरा हॉस्पिटल में लड़ रहा जिंदगी और मौत से

खबर शेयर करें -

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में मामूली बात पर मंगवालर तीन अक्टूबर को दो दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई थी. विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया था. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर लकड़ी के पट्टों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल हॉस्पिटल रुड़की में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिथोरा ग्रांट गांव के रहने वाले ललित (33 वर्ष) पुत्र देवी चंद्र और राजेश उर्फ काला (35 वर्ष) पुत्र अमर सिंह दोनों अच्छे दोस्त थे. मंगलवार तीन अक्टूबर सुबह दोनों दोस्त अपने गांव से बाइक ठीक कराने के लिए कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी में आए थे.

बताया जा रहा है कि बाइक मैकेनिक किसी काम से अपनी दुकान से चला गया. इसी दौरान दोनों दोस्तों में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई. हालांकि मामला इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. इसी बीच दोनों दोस्तों ने मैकेनिक की दुकान के पास पड़े लकड़ी के पट्टे उठा लिए और उनसे एक-दूसरे को मारने लगे.

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को छुड़ाया और उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भेजा. हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने ललित पुत्र देवी चंद को मृत घोषित कर दिया.

वहीं, गंभीर रूप से घायल राजेश उर्फ काला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. पिरान कलियर थाना अध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि दो दोस्तों के आपसी झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. झगड़े के कारणों का अभीतक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad