उत्तराखंड : दर्दनाक सड़क हादसा..स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन लोग सड़क हादसे में जान गंवा रहे हैं. इसके बावजूद भी हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है. वहीं रुद्रप्रयाग जिले के कुंडा-दानकोट के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. घटना में 3 युवकों की मौके पर मौत हुई है. घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है.

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाली सिनेमा का ऐतिहासिक गौरव: 'ढोली' को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार (रजत कमल), सीएम धामी ने दी बधाई

गौर हो कि बीती देर रात करीब 11:15 बजे कुंडा-दानकोट के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई. स्कूटी में 3 युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंची और तीनों युवकों को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचा. जिसके बाद 108 की मदद से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया.

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC ने निकाली टैक्स और रेवेन्यू इंस्पेक्टर की भर्ती: सिंपल ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानें सैलरी, उम्र और आवेदन प्रक्रिया

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बीती रात एक स्कूटी हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया. स्कूटी वाहन संख्या UK13B 2344 में अंकित (उम्र- 27) पुत्र प्रताप लाल निवासी-गुनियाल (पोखरी ), टीटू (उम्र- 23 )पुत्र राकेश लाल, निवासी- कुंडा दानकोट, संदीप (उम्र- 27) निवासी- बरसील जिला रुद्रप्रयाग सवार थे, जिनकी हादसे में मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी एसटीएच में संवेदनहीनता की हद: 70 वर्षीय बुजुर्ग से बोला ट्रेनी स्टाफ— 'या तो खुद दांत निकाल लो या प्राइवेट अस्पताल जाओ'
Ad