उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों ने कल चक्का जाम का किया एलान, यात्रियों को होगी परेशानी

खबर शेयर करें -

विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने 27 की रात 11 बजे से चक्काजाम की चेतावनी दी है। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को इस संबंध में बैठक बुलाई है।

मोर्चा का कहना है कि पूर्व की लगातार सहमति के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मंगलवार को बैठक में चक्काजाम की रणनीति बनाई जाएगी। इस आंदोलन में परिवहन निगम के सभी संवर्ग के कर्मचारी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल से बिना बताए निकली नेपाली मूल की गर्भवती, ज्योतिर्मठ में पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म; जच्चा-बच्चा सुरक्षित

कुछ प्रमुख मांगें

-मृतक आश्रितों को निगम में नियमित सेवा के लिए अप्रैल में सहमति लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं।

-संविदा, आउटसोर्स विशेष श्रेणी चालक-परिचालक को सेवानिवृत्ति या मृत्यु पर दो लाख ग्रेच्युटी का आज तक आदेश नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  किचन में गैस सिलेंडर लीक होने से भड़की आग, घर में मचा हड़कंप!

-अवैध बस संचालन रोकने के लिए पुलिस-परिवहन की संयुक्त टीम की कार्रवाई आज तक नहीं, पांच ई-बसों का अवैध संचालन जारी।

-संविदा परिचालकों को सुनवाई का मौका दिए बिना सेवा समाप्त करने पर रोक लगाई जाए।
-सभी संवर्गों में रिक्त पदों पर तत्काल पदोन्नति की जाए।

-संविदा, विशेष श्रेणी चालक-परिचालक, आउटसोर्स कर्मियों के लिए अलग से सेवा नियमावली बनाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; तिहरे हत्याकांड के दोषी की फांसी की सजा रद्द, मानसिक इलाज के बाद रिहा करने के निर्देश

-जनवरी-सितंबर 2017 के सातवें वेतनमान एरियर का भुगतान किया जाए।