उत्तराखंड : दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, आपस में भिड़े चालक एक दूसरे की कार लेकर हुए फरार

खबर शेयर करें -

रुड़की में सोमवार की रात हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों कार सवार युवकों में जमकर मारपीट हुई, जिससे हाईवे पर हंगामा हो गया। इस दौरान एक युवक अपनी कार मौके पर ही छोड़कर दूसरे युवक की कार लेकर फरार हो गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रुड़की टॉकीज के पास करीब साढ़े आठ बजे हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत हो गई। जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया।हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर जाम लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  मछली पकड़ने के बहाने गए तीन लोगों ने छुरे की नोक पर नाबालिग के साथ किया कुकर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दोनों युवक काफी देर तक आपस में मारपीट करते रहे। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक युवक अपनी कर मौके पर ही छोड़कर दूसरे युवक की कार लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-रानीखेत मार्ग पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिरा डंपर, पेड़ से दबकर चालक की दर्दनाक मौत; खस्ताहाल सड़क पर फिर उठे सवाल

इससे पहले पुलिस के सामने भी युवक जमकर हंगामा करते रहे और अपनी कार बरामदगी की मांग की। पुलिस ने किसी तरह युवकों को समझाकर शांत किया। साथ ही हाईवे पर यातायात सुचारू करवाया। वहीं, दोनों युवक अलग-अलग समुदाय के बताए जा रहे हैं जिसे लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि कार लेकर फरार हुए युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही उसकी कार को कोतवाली में खड़ा करवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 10 वर्षीय बालक से कुकर्म, चाकू दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी; मुख्य आरोपी फैजान गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad