ताजा खबर
- लालकुआं में ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते समपार संख्या 50 स्पेशल ( गोला रोड फाटक ) रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग
- छात्रों पर पढ़ाई के बढ़ते मानसिक दबाव की दुखद परिणति: बड़ी बहन की डांट से क्षुब्ध 11वीं की छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर की आत्महत्या
- बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस: टक्कर मारकर भाग रहे कार सवार ने पीछा कर रहे होमगार्ड पर किया जानलेवा हमला, गर्दन पर वार; बचाव में कटा अंगूठा
- कांग्रेस में फिर ‘हरदा’ का जलवा: प्रदेश में लौटते ही हरीश रावत की ताबड़तोड़ रैलियां; पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल बोले—’बातचीत से हल होंगे मतभेद’
- उत्तराखंड चुनाव 2027: 30% सीटों पर संकट, मजबूत चेहरों की कमी और भारी हार के डर में उलझी कांग्रेस
- कर डाली पति की हत्या, तीन साल से चल रहा था अफेयर, खुल न जाए रिश्ते का ‘राज’, क्या यही था कारण
- मानवता की मिसाल: कैंसर अस्पताल, प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से अनाथ मासूम बच्ची सुरक्षित लौटी पिथौरागढ़
- अचानक बिगड़ी तबीयत: बिंदुखत्ता में दुग्ध समिति सचिव महेंद्र सिंह कन्याल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- वीकेंड पर रफ्तार का कहर: बेरीपड़ाव हादसे के बाद वीआईपी गेट रेलवे पुल के पास दर्दनाक हादसा, 4 दिन में 4 मौतों से दहशत
- काशीपुर का ‘चर्चित आरओबी’ बना अब स्थायी मरीज, हर बार मरम्मत का इंजेक्शन फिर भी बीमारी बरकरार! एक बार फिर 5 दिनों के लिए गंभीर अवस्था में ICU में भर्ती


राजू अनेजा, बाजपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत विजिलेंस की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है विजिलेंस की टीम ने बाजपुर तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी तहसील में नाम दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।टोल फ्री नंबर पर हुई थी शिकायत शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार की सूचना सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी थी। जांच में यह सामने आया कि शिकायतकर्ता का भूमि विवाद न्यायालय में लंबित था और कमिश्नर कुमाऊं द्वारा उसके पक्ष में निर्णय दिया गया था। फैसले के बाद, जब उसने अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए तहसील कार्यालय में संपर्क किया, तो रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह ने रिश्वत की मांग की। ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पकड़ा, शिकायत सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी के निरीक्षकों ने अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की। 11 मार्च 2025 को तहसील बाजपुर में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर मोहन सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है। इस सराहनीय कार्य के लिए सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। डॉ. मुरूगेशन ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दें। सतर्कता अधिष्ठान 24×7 जनता की सेवा में तत्पर है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी जीत यह कार्रवाई उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देती है।