वक्फ संशोधन विधेयक पारदर्शिता और न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: CM पुष्कर सिंह धामी

खबर शेयर करें -

वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे पारदर्शिता और न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सुशासन और न्यायिक सुधारों को मजबूत करने का प्रयास किया है।

इस विधेयक से वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और कानूनी स्पष्टता आएगी, जिससे विवादों का निष्पक्ष समाधान हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर घायल

लोकसभा और राज्यसभा दोनों में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पारदर्शिता, न्याय और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सुशासन और न्यायिक सुधारों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता, कानूनी स्पष्टता और न्यायिक संतुलन स्थापित करना है। यह विधेयक किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं है, इसके लागू होने से झूठे और अवैध दावों पर रोक लगेगी और भूमि और संपत्ति से संबंधित विवादों का निष्पक्ष समाधान हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिना पंजीकरण और मान्यता के चल रहे 10 मदरसे सील; अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने तलब की विस्तृत रिपोर्ट
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात; बिंदुखत्ता की 6 समितियों में वितरित हुआ 32 लाख रुपये का बोनस